मैनेजर ने बिक्री की 1 लाख 32 हजार रकम किया पार…पिज्जा बेचने के बाद आरोपी ने रकम नहीं किया जमा…पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिज्जा हट मैनेजर की शिकायत पर शिफ्ट मैनेजर पकड़ाया

बिलासपुर—-पिज्जा हट कम्पनी कr ब्रिकी रकम को पार करने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नागेश राव हुमने ने पिज्जा ब्रिक्री की रकम एक लाख 32 हजार रूपये लॉकर में नहीं जमा कर उपयोग कर लिया । मामले में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बी नागेशराव आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार पथररिया निवासी ललित कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है। पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर का काम करता है। शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत् है। नियमानुसार पिज्जा बिक्री में मिली रकम 1 लाख 32 हजार रूपयों को कंपनी के खाते में जमा करना था। लेकिन नागेशराव ने पैसा लाकर में जमा नहीं कर खर्च कर दिया है।
पुलिस ने रिपोर्ट पर गबन की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। सरकन्डा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की टीम ने छाबनीकर आरोपी नागेश राव हुमने को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









