ग्रीन अरपा ही नहीं..सदानीरा अरपा बनाएंगे…समाजसेवी श्याम ने बताया…गणमान्य लोगों लगाया 1000 पौधा…अब संरक्षण की जिम्मेदारी

नन्हे बच्चों की जिम्मेदारी उठाने..गणमान्यों ने लिया संकल्प..

बिलासपुर—एक पेड़ मां के के नाम अभियान की तर्ज पर एक पेड़ मां अरपा के नाम..के  तहत अरपा अर्पण की टीम ने समाजसेवी श्याम मोहन दुबे की अगुवाई में अरपा तट पर पौधरोपण किया। इस दौरान टीम के साथ के साथ आम जनता ने अरपा को ग्रीन रखने के साथ पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।  श्याम दुबे ने बताया कि अरपा मैया के बच्चों ने मुहिम में ना केवल शिरकत किया। बल्कि एक हजार से अधिक पौधों का रोपण कर रिकार्ड भी बनाया।
गुरूवार की सुबह बिलासपुर की जीवनदायनी मॉ अरपा तट पर श्याम मोहन दुबे की अगुवाई में “एक पेड मॉ अरपा के नाम छेड़ा गया। पौधारोपण महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। भारी संख्या में अभियान में शामिल लोगों ने आस्था जाहिर करते हुए  मॉ अरपा को सदानीरा बनाने के साथ ग्रीम अरपा का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने रिमझिम फुहार के बीच करीब एक हजार से अधिक कीमती पौधों का रोपण किया।
श्याम ने बताया कि लोगों ने जिस स्थान पर पौधरोपण किया है उसे अब अरपा अर्पण महा अभियान के पौधारोपण फेस 11 के नाम से जाना जाएगा । सर्वप्रथम हमारे महाअभियान के अभिभावक शहर के गणमान्य नागरिक जगजीत सिंह, शरन जगजीत सिंहडॉ श्रीश मिश्रा भैया, प्रिया श्रीश मिश्रा, अरपा मैया का जयकारा के पौधारोपण आरंभ किया।  देखते ही देखते एक हज़ार पौधे रोप दिये गये । मास्टर प्रतीक चौबे ने सभी प्लास्टिक को एक जगह इक्कठा कराया। और एकत्रित होकर सभी ने बिना नागा पौधों को बचाने का संकल्प लिया।
दुबे ने जानकारी दी कि नन्हे पौधों को विशेष देखरेख की आवश्यकता होगी। निश्चित रूप से ज़िम्मेदारी अब बढ़ गयी है महाअभियान परिवार के सदस्य अब रविवार के अलावा अन्य दिन भी मौके पर पहुंचकर संरक्षण की जिम्मेदारी को निभाएंगे।
अब वन मंत्री ने संभाला चुनावी मोर्चा....युवाओं के साथ किया मोटरसायकल से भ्रमण..बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद..कहा..हमारा दिल का रिश्ता

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles