व्यायाम शिक्षक के जन्मदिन पर न्योता भोज…700 बच्चों के साथ कमिश्नर,सीईओ ने पंगत में चखा भोजन का स्वाद…भावुक नजर आया बर्थडे ब्वाय
शिक्षक ने कहा...पूरी नौकरी में अब जाकर मिली सबसे बड़ी

बिलासपुर—शुक्रवार को अरपा पार स्थित पंडित रामदुलारे दुबे स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज का आयोजन व्यायाम शिक्षक प्रताप कुमार पाटनवार ने अपने जन्मदिन पर किया। पाटनवार इसी महीने सेवा निवृत होने वाले है। उन्होंने बतया कि स्कूल शिक्षा विभाग में 41 साल से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें खुशी मिल रही है। भोज में जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने शिरकत किया।
न्योता भोज के आयोजक व्यायाम शिक्षक पाटनवार इस दौरान काफी भावुक नजर आये। उन्होने बताया कि स्कूल में 41 वर्षों तक सेवा देने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होने जो कुछ अर्जित किया…सब यही का है। उन्होने बच्चों को भोज के माध्यम से छोटी सी खुशी देने का प्रयास किया है।
न्योता भोज कार्यक्रम में प्रशासन की तरफ से नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ आर. पी. चौहान, समग्र शिक्षा के एडीपीओ अनिल तिवारी, शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष राजेश दुसेजा, शहरी स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, संकुल समन्वयक ज्ञानेंद्र राय ने भाग लिया। सभी भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।
मुख्य अतिथियों ने बताया कि न्योता भोज शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। शाला परिवार ने कार्यक्रम का बहुत ही अच्छे तरीके आयोजन किया है। कार्यक्रम में प्राइमरी मिडिल हाई और हायर सेकडरी स्कूल के बच्चों के साथ भोजन करने का अवसर खुशी देना वाला है।
शाला प्रबंधन ने बताया कि भोज में करीब 700 से अधिक लोगों ने भोजन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर केक काटकर पाटनवार को शुभकामनाएं दी गई। स्कूली छात्रों सौरभ यादव, अनामिका भास्कर, अंशु गढ़ेवाल,और प्रीतम साहू न्योता भोज कर अपनी खुशी जताई । सभी ने बताया कि भोज में पूरी, पनीर, छोले की सब्जी, रायता, दाल, चावल, पापड़, अचार, सलाद के साथ दो प्रकार का मीठा परोसा गया।
स्कूल की तरफ से प्राचार्य निशा तिवारी, पूर्णिमा मिश्रा, पी मंडल, एस के डहरिया, एच एल सोनले, राजकुमारी आहूजा, विवेक दुबे, बसंत प्रताप सिंह, रमेश दुबे मोनालिसा संत, अमित नामदेव, शुभनय गोले, अर्चना शुक्ला, शैल कश्यप, अर्चना दुबे , राजेंद्र धर शर्मा, नीतू यादव, शारदा पाण्डेय, उषा उपाध्याय, राजेश चतुर्वेदी, एकता पांडे, रीना श्रीवास्तव, सुषमा पाण्डेय, मनोज दुबे, रीना घोष, संध्या दुबे, पूर्णिमा साहू, अमिता पाण्डेय, शशि भूषण पाटनवार, घनश्याम दुबे, अमित कुमार पाण्डेय, मंजू बाला शुक्ला, उषा यादव, सुरेखा यादव, पूर्णिमा यादव, दिलीप काछी, रंजीत यादव शामिल हुए।









