पुलिस आपरेशन का प्रहार..अलग अलग कार्रवाई में 50 लीटर से अधिक देशी बरामद…गाड़ी भी जब्त…और फिर तीनों का हुआ यह हाल
अलग अलग ठिकानों पर सीपत पुलिस का धावा

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान आधा सैकड़ा लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है।अलग अलग कार्रवाई में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।इसके अलावा शराब का परिवहन करते एक मोटरसायकल भी जब्त किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
10 लीटर कच्ची महुआ शराब
सीपत पुलिस पेट्रोलिंग ने मुखबीर की सूचना पर मटियारी में गश्त किया। धावा बोलकर भागवत शिकारी को धर दबोचा। छानबीन के दौरान भागवत शिकारी के कब्जे से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आबकारी की धारा 34(2) के तहत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दो आरोपियों से 40 लीटर शराब
मुखबीर की सूचना पर सीपत पुलिस ने दो व्यक्ति को मोटर सायकल से कच्ची महुआ शराब परिहवन करते पक़ड़ा है। पकड़े गए दोनो आरोपी ग्राम सेलर की तरफ जा रहे थे। घेराबन्दी कर पुलिस ने दोनो आरोपियों को रोका। छानबीन के दौरान आरोपियों से करीब 40 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया गया। पुलिस ने चोरभट्ठी निवासी दोनो शराब तस्कर चिराग अली और अफरोज अली को गिरफ्तार किया है। साथ ही मोटरसायकल भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों को आबकारी की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल दाखिल कराया गया है।









