Bilaspur News

कलेक्टर ने दिया डेडलाइन…इस तारीख तक हर हाल में पूरा करें काम…अभियान में शामिल होंगी चार लाख महिलाएं

सितम्बर तक करना होगा चार हजार काम पूरा्

बिलासपुर—-कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यों की गहन समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर आक्रोश जाहिर किया है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि 30 सितम्बर तक अपूर्ण कार्यो को किसी भी सूरत में पूरा करें। एक अगस्त को जिले में  एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। सभी लोग वृहदस्तर पौधरोपण करेंग। महतारी वंदन योजना की सवा 4 लाख महिलाएं भी पौधरोपरण अभियान में शामिल होंगी। समीक्षा बैठक में अवनीश शरण ने अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी है।
   कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कहा कि सभी  अधूरे लगभग 4 हजार कार्यो को सितम्बर तक पूर्ण करें। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्यों की मॉनीटरिंग सतत रूप से करें।  उन्होने पीएम जनमन आवास योजना के अधूरे कार्यो पर भी नाराजगी जाहिर किया।
 कलेक्टर ने बताया कि 1 हजार 97 पीव्हीटीजी पात्र हितग्राही है। 655 कार्य स्वीकृत किए गए है। 475 कार्य के लिए प्रथम किस्त की राशि जारी की गई है।, 250 हितग्राहियों को दूसरी किस्त की राशि, 147 हितग्राहियों को तीसरी किस्त और 13 हितग्राहियों को चौथी किस्त जारी की जा चुकी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1 अगस्त को किये जाने वाले सघन पौधरोपण के लिए नगर निगम कमिश्नर को नोडल अधिकारी बनाया। अभियान में मुख्य रूप से फलदार और छायादार पौधे रोपे जाएंगे। महिलाएं घर की बाड़ी, सार्वजनिक जगह या अन्य किसी स्थान पर भी पौधा लगा सकती है। पौधा लगाने के बाद तैयार किए गए एप पर फोटो भी अपलोड किया जाएगा। पौधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग की है।
   कलेक्टर ने निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम की समीक्षा कर बताया कि स्कूलों में नियुक्त मेंटर 15 दिन में सभी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें। इस दौरान उन्होंने ड्रॉपआउट बच्चों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि 4 साल में लगभग साढ़े 3 हजार बच्चे ड्रॉपआउट हुए है। आरटीई के तहत बच्चों और पालकों को प्रेरित और सहायता करने, स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के मध्य समन्वय के लिए 117 मेंटर की नियुक्ति की गयी है।
फिलिस्तीन झण्डा विवाद में...पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार...बीएनएस की गंभीर धारा 197 का दर्ज हुआ अपराध..
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close