EVM की तस्वीर खींचना पड़ा महंगा, मतदान कक्ष से युवक गिरफ्तार

EVM की तस्वीर खींचना पड़ा महंगा, मतदान कक्ष से युवक गिरफ्तार

महुआ

बिहार में जारी मतदान के बीच महुआ विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां EVM की फोटो ले रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि युवक मतदान कक्ष में घुसकर ईवीएम की फोटो ले रहा था। इसी बीच मतदान कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

मीडिया, व्हीआईपी,और आम जनता ने किया स्वागत...अभियान को लिया हाथों हाथ...भीड़ ने सुना सावधानी का मंत्र..लगवाया स्टीकर्स

Related Articles