लोफंदी में सिलसिलेवार मौतः गंभीर रूस से बीमार मरीज सिम्स मे भर्ती…प्रशासन का आया बयान…फूड प्वाइजनिंग से हुई मौत..पोस्टमार्टम का इंतजार

बिलासपुर—शहर से लगे लोफंदी गांव में सिलसिलेवार 72 घंटे के अन्दर आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर से प्रशासन और पुलिस में जमकर हड़कम्प है। पुलिस के अनुसार मामला सामने आने के बाद अंतिम क्रिया के पहले एक शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भर्ती मरीज की हालत खबार होने की मुख्य वजह फूड प्वाइजनिंग है। सूत्रों की माने तो आधा दर्जन से अधिक मौत की मुख्य वजह जहरीली शराब का सेवन किया जाना है।

         जानकारी देते चलें कि आज सुबह खबर मिली की लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गयी है। खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन लोफंदी पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने एक शव अंतिम क्रिया कर्म से पहले अपने कब्जे में लिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार गांव में दो दिन पहले कोनी में शादी पार्टी का आयोजन किया गया। बाद मे मछली भात खाया और प्रदूषित पानी का उपयोग किया। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गयी।  परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। दूसरे दिन भी तीन लोगों की मौत हुई… और आज एक अन्य व्यक्ति की हुई.. मौत को गंभीरता से लेते हुए शव को बरामद किय गया। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भर्ती मरीज फूड प्वाइजनिंग का शिकार है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

अधिकार अभिलेख में कूटरचना...पंजीयक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश...शिक्षा विभाग का बाबू सस्पेन्ड

          स्थानीय लोगों ने बताया कि मौत का सिलसिला दो दिन पहले से शुरू हुआ है। पटेलपारा, देवांगन पारा और मोची पारा केलोगों ने मिलकर गुरूवार की रात्रि जमकर खाया पीया। किन्ही कारणों से उसी रात दो लोगों की मौत हो गयी। सभी का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की जान चली गयी। सभी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान और कलेक्टर आज सुबह लोफंदी पहुंचे। एक शव को अंतिम क्रिया कर्म से पहले तत्काल बरामद किया। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

             मामले में आज पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल गंभीर रूप से भर्ती कराए गए मरीज का ईलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरीजों की हालत स्थिर है। इस बात की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि मौत की वजह क्या है। लेकिन सिम्स में भर्ती मरीजों की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि सभी ने  विषाक्त भोजन का सेवन किया है। जिसके चलते उनकी हालत खराब हो गयी है। 

         लेकिन सूत्र की माने तो मरने वाले लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। लेकिन सिम्स रिपोर्ट के अनुसार भर्ती मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है। फिलहाल पुलिस भी यही कह रही है।

मरने वाले लोगों का नाम

जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग पटेल पारा, देवांगन, मौची पारा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि सरपंच के भाई की हालत गंभीर है। इस समय सिम्स मेँ इलाज चल रहा है।

रिश्वत देते किसान ने बनाया वीडियो..तहसीलदार की रिपोर्ट पर उपायुक्त ने..केन्द्र के दोनो आरोपियों को थमाया नोटिस..मांगा तीन दिनों में जवाब

1)कन्हैया कुमार पटेल…55

2)बलदेव पटेल —45

3) बल्लू पटेल

4) कोमल लहरे–45

5) रामू सुनहले…55

6) दुल्लू पटेल–28

7)बौका देवांगन…26

8) बोटी पटेल…30

9) दीपक पटेल

स्नेक बाइट से हुई मौत

पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले दीपक पटेल की स्नेक बाइट से मौत हुई है। मामले में कोनी थाना में मार्ग भी कायम है। दीपक पटेल शादी पार्टी में नहीं था। ना ही उसकी मौत प्रदुषित भोजन से हुई है। लेकिन लोगों ने इसे भी से प्रदुषित भोजन  से मौत मे शामिल कर लिया है..जबकि यह मामला पूरी तरह से अलग है.. 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *