रंगारंग कार्यक्रम के साथ राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन..अतिथि ने कहा…खिलाड़ी जीतता ही नहीं सीखता भी है..खेलकर नवाब भी बनता है

प्रदेश का नाम धान के साथ खेल क्षेत्र में भी लिया जाएगा..धरम

बिलासपुर–रंगारंग कार्यक्रम के साथ 21 सितंबर से चल रही  24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का समापन हुआ। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पांच संभागों के खिला़ड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन बनकर सामने आया। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों विजेता ट्रॉफी हासिल  किया। समापन कार्यक्रम में  बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने विशेष रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने किलाड़ियों में उत्साहित किया है।
           मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकने में सक्षम खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में है। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या सीखता है। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया के माध्यम से खेल को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। खेल के मैदान में पसीना बहाने से मान, सम्मान, धन, दौलत,शोहरत सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। आप आगे भी इसी तरह लगन के साथ खेलते रहें।  अपना, अपने परिवार का, विद्यालय और प्रदेश का नाम रौशन करें। हर परिस्थिति में जो डटा रहता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत  करता हैे। वही आगे जाकर उपलब्धि का परचम लहराता है।
         कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान “धान का कटोरा” के रूप में पहले से है । हमारी मनोकामना है कि यदि इसके बाद छत्तीसगढ़ की पहचान बने तो वह खेल का क्षेत्र है। हमारे प्रदेश का नाम यदि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में रोशन हो। इसके लिए बुनियाद का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुनियाद मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
धरलाल ने कहा कि पहले हमारे बड़े कहते थे कि पढ़ोगे लिखोगे, बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब। लेकिन अब आप पढ़कर नवाब तो बनेंगे ही..लेकिन खेलकर भी नवाब बनेंगे। बल्कि कहीं आगे भी जाएंगे।
इस दौरान खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूली छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि रूण साव ने खेल झंडा उतारकर प्रतियोगिता के समापन की एलान किया। रामदेव कुमावत और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयुक्त नगर निगम अमित कुमार ने स्वागत भाषण दिया।जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने आभार प्रकट किया।
CG News- व्याख्याताओं का प्रशिक्षण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles