राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में सोनिया गांधी का बयान आपत्तिजनक, स्वीकार्य नहीं

रायपुर। संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने मीडिया के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताया। सोनिया गांधी के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सांसद सोनिया गांधी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिया बयान निहायत ही आपत्तिजनक और निंदनीय है।

देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न केवल जनजाति समाज की, बल्कि समूचे देश की गौरव हैं।

उन्हें गरीब, बेचारी, पुअर लेडी कहना स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस कभी भी जनजाति समाज को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती है। वह जानबूझकर कर समाज को अपमानित करती रहती है।”

पोस्ट में आगे लिखा है, “इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए जिस भाषा का उपयोग किया था, उसे हम दोहरा भी नहीं सकते। पहले तो कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू जी को हराने में जी-जान लगा दिया था।

जब वह जीत गईं तो कांग्रेस बौखलाहट में लगातार राष्ट्रपति को अपमानित करने का काम करती हैं। इसे समूचा देश, विशेषकर आदिवासी समाज कभी भी न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा।”

“हम सोनिया गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं। सोनिया जी को जानकारी नहीं होगी कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजाति समाज का कितना बड़ा योगदान रहा है। ये गरीब और बेचारे नहीं, बल्कि इस देश की रीढ़ हैं। सोनिया जी को अपने बयान के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।”

विश्वस्तरीय बनेगा बिलासपुर शहर...बोले उप मुख्यमंत्री...जल्द पेश होगा विजन 2047..धरमलाल ने बताया...ऐसा होगा हमारा प्रदेश

शुक्रवार को संसद में अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं था।

पुरानी चीजों को रिपीट किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने उन्हें पुअर लेडी कह दिया। इसी दौरान अपनी मां को देखते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ‘बोरिंग’ बताया।

बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया।

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *