दामाद ने नवजात को पटक कर मारने का किया प्रयास…बचाने पहुंची सास पर किया चाकू से जानलेवा हमला…यहां की घटना
फरार दामाद को पुलिस ने घेराबन्दी कर पकड़ा..भेजा गया जेल

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस सास पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार दामाद तो धरदोबाचा है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ पहले तो वाद विवाद किया। इसके बाद 8 महीन के बेटे को पटककर जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार जोरापारा निवासी तारिणी शुक्ला ने 31 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2020 में पुत्री का विवाह अमन मिश्रा से हुआ। पुत्री ने करीब ढाई साल बाद 8 महीने पहले बेटे को जन्म दिया। दामाद अमन मिश्रा शराबी प्रवृत्ति का है।आये दिन बेटी से विवाद और मारपीट करता है। प्रताड़ना से तंग आकर तीन महीने पहले बेटी मायके जोरापारा आ गयी।
तारीणी के अनुसार 31 जुलाई को दामाद अमन मिश्रा पत्नी को लेने जोरापारा आया। साथ चलने के लिए दबाव बनाया। इसी बीच एक बार फिर दोनों के बीच वाद विवाद हो गया। इस दौरान अमन ने 8 माह के लड़के को जमीन पर पटक कर मारने की धमकी दी। इतना सुनते ही बीच बचाव करने पहुंच गयी। मौका पाकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दामाद अमन मिश्रा ने धारदार चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया।
रिपोर्ट में तारीणी ने बताया कि चाकू की वार से बचाव के दौरान दोनो हाथ में चोट आई है। विवाद सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और बीच बचाव के दौरान दामाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर शिकायत को गंभीरता से लिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी की पता तलाशी गी गयी। अन्ततः घेराबंदी कर अमन मिश्रा को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




