छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में ठंड के लिए जारी किया यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में ठंड के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर अब दिखने लगा है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। दिन में रायपुर का पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

CG Road Accident: दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर पलटने से 3 नाबालिगों की मौत

Related Articles