School Timing Update-सर्दी के चलते कलेक्टरों ने बढ़ाई छुट्‌टी,शिक्षको के लिए यह निर्देश

School Timing Update- Rajasthan के जयपुर समेत 12 जिलों में सर्दी के चलते छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। छुट्‌टी 1 से 5 दिन तक बढ़ाई गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जिला कलेक्टर को छुट्टियां करने और समय बदलने का अधिकार दिया था। इसके बाद कलेक्टरों ने आदेश जारी किए।

School Timing Update- jaipur में 7 और 8 जनवरी को छुट्‌टी रहेगी। अलवर में 7 से 11 जनवरी तक और कोटा में 7 से 9 क्लास 1 से 8 जनवरी तक की छुट्टियां कर दी गई। वहीं बीकानेर में कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पहले स्कूलों का समय बदला था और देर 11 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी। shriganganagarमें भी 11 जनवरी तक छुटि्टयां रहेंगी।

School Timing Update-Rajasthan Jaipur कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा 1 से 8वीं तक दो दिन की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। वहीं अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक 7 से 11 जनवरी तक छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। कोटा कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी ने भी 7 से 9 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी है। Dausa में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक 7 जनवरी तक छुट्‌टी रहेगी।

School Timing Update-खैरथल-तिजारा जिले में भी 8वीं क्लास तक के बच्चों की 11 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई। कलेक्टर किशोर कुमार ने आदेश जारी किए हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्‌टी घोषित की गई। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ये आदेश जारी किए हैं।

School Timing Update-धौलपुर में कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने school में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 9 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।

चार ठिकानों से 94 क्विवंटल धान का अवैध भण्डार जब्त...संयुक्त टीम ने 3 लाख का धान किया सील...सभी के खिलाफ कार्रवाई दर्ज

सवाई माधोपुर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुटि्टयां 5 दिन बढ़ा दी हैं। कलेक्टर शुभम चौधरी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए।

भीलवाड़ा में कलेक्टर नामित मेहता और चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन ने क्लास 1 से 8 तक के बच्चों की 7 और 8 जनवरी की छुट्‌टी घोषित की है। टोंक में भी दो दिन की छुट्‌टी रहेगी।

जिन जिलों में कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा की, वहां पर टीचर्स की छुट्टी नहीं होगी। टीचर्स को हमेशा की तरह स्कूल जाना होगा। इन छुट्टियों में टीचर्स को क्या करना है, इस बारे में निदेशालय से निर्देश जारी होंगे।

शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुटि्टयां घोषणा की थी, इसके बाद 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी हो गई। ऐसे में मंगलवार से स्कूल एक बार फिर शुरू होंगे। स्कूल खुलने के साथ ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम में जुटना पड़ेगा, वहीं 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को भी जिला स्तरीय बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है।School Timing Update

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles