दो दिन में 73 फार्म की बिक्री…दूसरे दिन चालिस पार्षद,5 मेयर दावेदारों ने फार्म खरीद कर किया दावा..दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

प्रमोद नायक समेत पांच लोगों ने फार्म खरीद कर किया मेयर का दावा

 

बिलासपुर—नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने के दूसरे दिन कुल 40 पार्षद और पांच मेयर प्रत्याशियों ने प्रपत्र खरीदा है। जबकि दो पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा करने का श्रीगणेश किया है। जानकारी देते चलें कि नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। फिलहाल दोनो बड़ी पार्टियों की तरफ से अभी तक किसी मेयर प्रत्याशी ने नामांकन  फार्म जमा नहीं किया है।

 
चुनाव आयोग के निर्देश पर नामांकन फार्म खरीदी का काम 22 जनवरी से शुरू हो गया है। पहले दिन बिलासपुर नगर निगम पार्षद के लिए कुल 29 लोगों ने फार्म खरीदा। जबकि दूसरे दिन यानी 23 जनवरी को 40 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। दो दिनों में कुल 69 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदा है।  पहले दिन कोई भी मेयर दावेदार फार्म नहीं लिया। दूसरे दिन 23 जनवरी को पांच लोगों ने फार्म खरीद कर मेयर की दावेदारी किया है।
 
जानकारी के अनुसार मेयर पद के दावेदार रेवती यादव, राजकुमार निषाद,खगेश कुमार चन्द्राकर, प्रमोद नायक और श्याम कुमार कश्यप  ने 10-10 हजार रूपये राशि जमाकर नामांकन फार्म खरीदा है। 
 
दूसरे दिन दो पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया । नामांकन दाखिल करने वालों का नाम वार्ड क्रमांक 21 की प्रत्याशी सीमा धृतेश और मधुबाला टंडन है।
इतने राइस मिलर्स को कलेक्टर का फरमान...इस तारीख तक जमा करें दस लाट चावल...अन्यथा बैंक गारंटी करेंगे राजसात ..?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *