भगाकर किया मंदिर में शादी…फिर प्रतापगढ़ फरार…लौटते ही गिरफ्तार..नाबालिग ने पुलिस को बताया उसके साथ क्या किया

प्रतापगढ़ में नाबालिग का किया दैहिक शोषण

बिलासपुर..सीपत पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366(क), 376(3) और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज अपराध में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति ने अपरहण किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ा गया। साथ ही नाबालिग को कब्जे में लिया। आरोपी दुर्गा प्रसाद सिदार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
सीपत पुलिस के अनुसार नाबालिक लडकी के परिजन थाना पहुंचकर नाबालिग के अपहरण किए जाने की लिखित शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा  363 के तहत अपराध दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि टीम तैयार कर आरोपी और नाबालिग को पकड़ने का आदेश दिया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी दुर्गा प्रसाद सिदार उर्फ दुर्गेश ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया है। अपहरण के बाद रतनपुर मंदिर में पहले शादी किया। इसके बाद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश जाकर ईंटा भट्ठा मैं काम करने लगा।
इसी दौरान मुखबीर से पता चला कि आरोपी अपने घर ग्राम दर्राभाठा सीपत आया ङै। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर नाबालिक को अपने कब्जे में लिया। पीड़िता ने बताया कि दुर्गेश शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक शोषण किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की 366(क), 376(3) और पोक्सो की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
कड़ाई से होगा यातायात नियम का पालन..कप्तान ने बताया...भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध...यूनियन को बताया कारण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles