jojobetJojobet GirişPokerklasPusulabetmeritbetpokerklasCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

Raipur News-खाना खिलाने का झांसा देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घटना बुधवार रात की है, जब पीड़िता अपने साथियों के साथ तेलीबांधा सिग्नल पर मौजूद थी। रात करीब 9:30 बजे स्विफ्ट कार में सवार 21 वर्षीय आरोपी नवीन वहां पहुंचा।

Raipur News-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ एक 8 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सिग्नल पर पैसे मांगकर अपना गुजारा करने वाली इस बच्ची को एक कार चालक ने खाना खिलाने का झांसा दिया और फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। हालांकि, रायपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बुधवार रात की है, जब पीड़िता अपने साथियों के साथ तेलीबांधा सिग्नल पर मौजूद थी। रात करीब 9:30 बजे स्विफ्ट कार में सवार 21 वर्षीय आरोपी नवीन वहां पहुंचा।

उसने बच्ची को खाना खिलाने का लालच दिया और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे वीआईपी रोड की ओर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीसीयू (ACCU) और तेलीबांधा थाने की संयुक्त टीम तुरंत सक्रिय हुई और शहर के विभिन्न रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।

पुलिस की कई टीमें रातभर शहर के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश में जुटी रहीं। आखिरकार, गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच पुलिस ने आरोपी नवीन को ट्रैक कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस सभी कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने में जुटी है।

रायपुर में मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि महज दो सप्ताह पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल अंसारी ने पड़ोस की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कई दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles