सीएम हाउस में फिर से शुरू होगा जनदर्शन, 13 नवंबर से मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं


Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय एक बार हाउस में जनदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। जन समस्याओं के निराकरण का यह पाक्षिक कार्यक्रम अप्रैल मई में सुराज अभियान शुरू होने के बाद से स्थगित किया गया था। इसके बाद इसकी दोबारा शुरूआत 13 नवंबर से होने की खबर है। इसे लेकर सीएम सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री साय एक बार फिर से अपने हाउस में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। संगठन की व्यवस्था अनुसार कैबिनेट के सभी मंत्रियों की भी पिछले माह ठाकरे परिसर में बैठक शुरू की थी। जो राज्योत्सव और बिहार चुनाव की वजह से फिलहाल स्थगित है।




