पंखे पर फांसी लगाकर झूला युवक…कोटवार की सूचना पर पहुंची पुलिस…पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम

युवक फांसी के फंदे पर झूला..आत्महत्या

बिलासपुर—( टेकचंद कारड़ा)— घर में लगे पंखे में 32 साल का युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम नरेन्द्र सोनी  ताया जा रहा है। कोटवार की जानकारी पर तखतपुर पुलिस मौके पर  पहुंची। जांच पड़ताल के साथ मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी होगी।
 
खबर 32 साल के युवक की फांसी पर आत्महत्या को लेकर है। कोड़ासर निवासी कोटवार मंगलदास ने पुलिस को जानकारी दी कि स्थानीय निवासी नरेन्द्र सोनी ने फंदा बनाकर पंखे से लटक आत्महत्या किया है। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
कोटवार के अनुसार घटना 17 अक्टुबर की दोपहर की है। मौका मुआयाना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे मे लिया। जरूरी पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
इस जुर्म में रामशरण गिरफ्तार...परिवार ने दर्ज कराया था जुर्म...बयान के बाद आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles