अलग अलग थाना पुलिस की कार्रवाई…भारी मात्रा में शराब बरामद…पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ाए तीन आरोपी

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। सरकंडा पुलिस ने दो अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर कुल दो आरोपियों को पकड़ा है। इसके अलावा कोटा पुलिस ने भी नगपुरा में धावा बोलते हुए 8 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
दो आरोपी 29-29 पाव के साथ पकड़ाए
सरकंडा पुलिस टीम ने कार्रवाई कर सीपत चौक के पास धावा बोलकर संदेही को पकड़ा। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम देवनगर कोनी निवासी  कल्लू पाण्डेय उर्फ कृष्ण कुमार पाण्डेय बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से  29 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। इसी तरह पुलिस टीम ने जोरातालाब के पास डीएलएस कालेज के पास रहने वाले संदेही विक्की बसोड़ से भी 29 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। दोनो को अलग अलग कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
बेलगहना से आठ लीटर शराब बरामद
कोटा थाना पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नगपुरा बेलगहना निवासी रवि प्रकाश पैकरा है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि रवि पैकरा लम्बे समय से शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। शराब बनाता भी है। पुलिस ने सूचना के बाद रेड कार्रवाई कर रवि प्रकाश पैकरा के ठिकाने से कुल 8 लीटर शराब बरामद किया। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।

CG NEWS:वन्देमातरम् मित्र मंडल की साप्ताहिक बैठक 12 जनवरी को, डॉ. पवन विजय संबोधित करेंगे

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles