गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई… अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है.

तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है.

इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है.

10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं. UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं.

सूचना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की. कुछ समय बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार कार आती दिखी.

पुलिस ने कार को रोका, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था.

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की सीटों के नीचे 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला. कुल 149.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली. आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का निवासी है।

Pre Board Exam- 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षा

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है.

  1. 149.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत: 22 लाख 41 हजार रुपये
  2. इनोवा वाहन, कीमत: 10 लाख रुपये
    कुल जुमला मूल्य: 32 लाख 41 हजार रुपये

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *