Patwari Suspended: किसान से रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित

Patwari Suspended: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में किसान से रिश्वत मांगने वाले पटवरी को निलंबित कर दिया गया है। डोंगरियाकला हल्का नंबर 43 के पटवारी डोमन लाल साहू का किसान से रिश्वत मांगते हुये एक ऑडियो वायरल हुआ था।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
Patwari Suspended ।आडियो के आधार पर बीते शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन भी किया था।
प्रदर्शन शांत कराने पहुंचे एसडीएम के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई थी। हंगामा बढ़ता देख कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये थे। आज आदेश जारी कर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित पटवारी डोमन साहू की जगह पर विभा जोशी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.






