एक पंथ दो काज…पहले जगतमाता का दर्शन…फिर मंत्रणा…डीएम अवनीश और कप्तान रजनेश ने कहा…शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

महामाया से आशीर्वाद के बाद दोनो अधिकारियों की बैठक

बिलासपुर— नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन जिले के दोनो बड़े अधिकारी कलेक्टर अवनीश शऱण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने रतनपुर स्थित जगत जननी के दरबार में हाजिरी लगाया। चरणों मे मत्था टेककर दोनो आलाधिकारियों दर्शन के प्यासे भक्तों और प्रदेश की जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। माता की प्रेरणा से पूजारी ने माता के चरणों से कमलफूल की माला उठाकर दोनों अधिकारियों के गले में डाला। पूजा पाठ के बाद अवनीश और रजनेश सिंह ने प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक किया। दोनो अधिकारियों ने दो टूक कहा..नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। थोड़ी सी गलती माफ नहीं होगी। 
 नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर लगातार सजग है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह समेत कलेक्टर अवनीश शरण लगातार बैठक कर शांति व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। साथ ही आम जनता के बीच पहुंचकर शांति पूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की बात कह रहे है। इस दौरान किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर समस्या का तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह रतनपुर पहुंच कर एक पंथ दो काज किया है।
          जानकारी देते चलें कि देश में माता महामाया शक्ति पीठ का बहुत नाम है। नवरात्रि पर्व पर देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इसके अलावा लाखों की संख्या में लम्बी पदयात्रा कर माता का आशीर्वाद के लिए दरबार में मत्था टेकते हैं। इन तमामा बातों को ध्यान में रखते हुए डीएम और कप्तान ने भी रतनपुर पहुंचकर जगत जननी के दरबार में हाजिरी लगाया। विधि विधान से पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं के अलावा क्षेत्रवासियों के शुभ आशीर्वाद मांगा। साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर अपनी भावनाओं को जाहिर किया।
       दर्शन लाभ लेने के बाद दोनो अधिकारी मंदिर प्रांगण में ही स्थानीय प्रशासन,प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। अधिकारियों ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से हम सब मिलकर नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाएं। लेकिन इस दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शांति व्यवस्था को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। असामजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दर्शन लाभ के दौरान श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
कप्तान ने कहा कि सीसीटीवी समेत अन्य संसासनों के माध्यम से पुलिस की एक गतिविधियों पर नजर रहेगी। यदि कोई गलत करते पाया गया तो ना केवल उसके खिलाफ बल्कि शांति व्यवसथा के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। पुलिस कप्तान ने मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस अधिकारियों से कहा कि बदमाशों पर लगातार नजर बनाकर रखें। कार्रवाई करने में देर भी नहीं करें।
मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वाजारोहण..विकास झांकी का किया दर्शन..रंगारंग कार्यक्रम का उठाया आनन्द..शहादत को किया नमन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles