निर्वाचन कार्य में लापरवाही: पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे निलंबित
कलेक्टर धर्मेश साहू ने की कार्रवाई

रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे (पहन 20, तहसील बरमकेला) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे को निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।
निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा), सारंगढ़ निर्धारित किया गया है।




