नगर पंचायत बिल्हा 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर

बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर

दिल्ली।नगर पंचायत बिल्हा 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहरचुना गया है। मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर है।वही कुम्हारी 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों पर  स्थान बनाया है।

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के सात नगरीय निकायों को किया अवॉर्ड दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों को बधाई दी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजेता निकायों के महापौर व अध्यक्षों ने पुरस्कार ग्रहण किए।

बता दें कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह।इस प्रोग्राम में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी समारोह में शामिल हुए।

CG News- आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को सरपंच ने बांधकर पीटा, लड़की पर भी बरसे डंडे

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *