मिशन कर्मयोगी : विभागीय क्षमता निर्माण के लिए 4 फरवरी को मंत्रालय में विभागों के नोडल अधिकारियों की वर्कशॉप

मिशन कर्मयोगी/रायपुर/भारत सरकार द्वारा संचालित कर्मयोगी आईगॉट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध क्षमता विकास निर्माण (सीबीपी) हेतु समस्त विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए 4 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2 से 5 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
यह कार्यशाला मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभागार पंचम तल नवा रायपुर में होगी। सभी विभागों के कर्मयोगी आईगॉट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यशाला हेतु निर्धारित साम्रगी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
कार्यशाला में केपिसिटी बिल्डिंग कमीशन नई दिल्ली के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअली मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।






