Macaroni Pasta Recipe In Hindi: बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी पास्ता, मिनटों में तैयार होगा लजीज नाश्ता

Macaroni Pasta Recipe In Hindi: भारतीय संस्कृति में अन्न को देवता का रूप माना जाता है और इसे फेंकना अशुभ माना जाता है। हर घर में कभी न कभी रोटियां बच जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बची हुई रोटियों से स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाया जा सकता है? अगर आप बासी रोटी को बेकार समझकर फेंकने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए!
Macaroni Pasta Recipe In Hindi/क्योंकि आज हम आपको बची हुई रोटी से झटपट बनने वाले टेस्टी पास्ता की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे।
Macaroni Pasta Recipe In Hindi/रोटी पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को कैंची की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और इसे सुनहरा होने तक भूनें।
Macaroni Pasta Recipe In Hindi/इसके बाद इसमें शिमला मिर्च डालें और साथ में धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब मसाले अच्छे से भुन जाएं, तो इसमें टोमैटो सॉस और चिली सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अंत में कटे हुए रोटी के टुकड़े डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर दो से तीन मिनट तक पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं। तैयार हुए इस टेस्टी रोटी पास्ता को ताजा धनिया से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
अगर आपके घर में भी बची हुई रोटियां हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय इस झटपट बनने वाली अनोखी रेसिपी को आजमाएं। यह न केवल स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि हेल्दी भी होता है।
बच्चों को भी यह बहुत पसंद आता है और यह एक बेहतरीन फ्यूजन डिश साबित हो सकता है। अब से जब भी रोटियां बचें, तो इस स्वादिष्ट पास्ता को जरूर बनाएं और अपने परिवार को सरप्राइज दें!
रोटी से पास्ता बनाने की सामग्री/Macaroni Pasta Recipe In Hindi
3 बची हुई रोटी
1 बड़ा चम्मच तेल
आधा चम्मच जीरा
एक प्याज
एक शिमला मिर्च
एक टमाटर
आधा कप स्वीट कॉर्न
धनिया पाउडर
गरम मसाला
2 चम्मच टोमैटो सॉस
नमक
हरी धनिया







