लाइव आत्महत्या…महिला ने बताया हाईकोर्ट वकील,नेता,डाक्टर ने किया मजबूर…पूजारी और सड़क छाप गुंडा ने जीना किया मुश्किल
बेटी घर में थी..ठीक उसी समय महिला ने की आत्महत्या

बिलासपुर– पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने खुदकुशी की है। खुद को फांसी पर लटकाने से पहले महिला ने फेसबुक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों का नाम लिखा है। साथ ही फेसबुक लाइव कर अपनी पीड़ा सार्वजनिक भी किया है। महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। प्रताड़ित करने वालों में हाईकोर्ट वकील, और डाक्टर से लेकर मंदिर का पूजारी और व्यापारी शामिल है। इसके पहले जिले की कानून व्यवस्था पटरी पर लौटे शहर मे कोई ना कोई हादसा सामने आ ही जाता है। इसके बाद पुलिस सिस्टमपूरी तरह से अस्त व्यस्त हो जाता है। यद्यपि पुलिस ने व्यवस्था को ठीक ठाक करने में कोई कोर कसर नही छोड़ा है। बावजूद इसके कुछ ऐसा हो ही जाता है कि जिसे सुनकर लोग सिहर उठते हैं। ऐसा ही एक मामला आज साँई मंदिर श्रीराम वर्मा स्थित एक घर से सामने आया है।
श्रीकांत वर्मा मार्ग स्तित साईं मंदिर दरबार के पीछे का है। एक महिला ने पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। महिला और उसकी दो बेटियों को प्रताड़ित करने वालों में सड़क छाप गुंडा भी शामिल है। इसके अलावा स्वनाम धन्य हाईकोर्ट अधिवक्ता और लोगों को खुशहाल जिन्दगी की नसीहत देने वाला आर्ट ऑफ लिविंग का एक डाक्टर भी शामिल है।
अपने फेसबुक पर आत्महत्या करने वाली प्रियंका सिंह ने खुशकुशी का कच्चा चिट्ठा लिखा है। इसके अलावा एक लाइव वीडियो भी साझा किया है। प्रियंका ने बताया है कि पड़ोसियों ने उनका जीना हराम कर दिया है। प्रियंका के अनुसार गुंडा पप्पू यादव, नागू राव, हाईकोर्ट अधिवक्ता दिप्ती शुक्ला, अनिल शुक्ला, समर्पण क्लीनिक के डॉ अजीत मिश्रा, सांई दरबार मंदिर का पुजारी और उसका बेटा विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल की गुंडागर्दी ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। आरोपियों की छेड़खानी से तंग आ चुकी है।
महिला ने लाइव वीडियो में बताया कि तीन साल से ठीक से नहीं सोई है। नागूराव रात में उनके पर पर पत्थर मारता है। देखते ही अश्लील हरकत करने लगता है।
-जानकारी देते चलें कि जब महिला फेसबुक लाइव पर थी उस दौरान उसकी छोटी बेटी साथ में थी। लेकिन खुदकुशी के समय वह घर में सोई थी। जिसके चलते खुदखुशी की जानकारी उसे नहीं हुई। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लेकिन महिला को बचा नही सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




