लेखापाल भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

CG News ।उत्तर बस्तर कांकेर/ समग्र शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर मे ंसंचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालयों में रिक्त लेखापाल (निश्चित मानदेय के आधार) पर भर्ती हेतु महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

महिला अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र की सूची जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कांकेर के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

इसके अलावा जिले की विभागीय वेबसाइट  पर भी अपलोड की गई है.

जिसका अवलोकन किया जा सकता है। जिला मिशन समन्वयक ने समग्र शिक्षा ने बताया कि अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति 23 दिसम्बर तक कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के कक्ष क्रमांक 26 में आमंत्रित की गई है।

निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन पत्र स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles