तेंदुआ और भालू की खाल बरामद…तस्करी करते 2न हांथी दांत भी जब्त..वाइल्ड लाइन क्राईम टीम की कार्रवाई..5 गिरफ्तार

वन्य जीव अंग का परिवहन करते पांच आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)— वाइल्ड लाइन क्राईम कंट्रोल टीम ने बड़ी कार्रवाई कर वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करते दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरप्तार किया है। टीम ने वन परिक्षेत्र रामानुजगंज स्थित पर्यटक स्थल पलटन घाट के पास दो तस्करों से तेंदुआ और भालू की खाल बरामद किया है। इसके अलावा टीम ने तीन आरोपियों से तीन हाथी दांत जब्त किया है।
भालू और तेंदुआ की खाल बरामद
 वाइल्ड लाइफ क्राईम कन्ट्रोल टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग स्कूटी और बाइक से वन्य जीवों की अंग तस्करी कर रहे हैं। अगों को महंगी कीमत पर बेचने के फिराक में है।  जानकारी मिलते ही वाइल्ड लाइफ एवं दस्ते की टीम में हलचल मच गयी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पल्टन घाट के पास स्कूटी और बाइक सवारों को धर दबोचा।
 पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने अपना नाम और पता ठिकाना बताया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी बभनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश और रामबचन निवासि  पुरानी डीह पुलिस थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर के रूप में हुई । उड़नदस्ता टीम ने आरोपियों से छानबीन के दौरान तेंगुआ और भालू की खाल बरामद किया।
टीम ने आरोपी अनिल कुमार से पल्सर और रामबचन से स्कूटी को कब्जे में लिया। दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50 और 51 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में डीएफओ अशोक तिवारी,एसडीओ संतोष पांडेय,डिप्टी रेंजर विजय सिंह,विजय नाथ तिवारी,दयाशंकर सिंह,शुषमा भगत,रामदुलारे यादव,मंगल चंद्र राम,राजनाथ सिंह,खलेश्वर पैकरा,कृष्णा पैकरा,पिंटू मालाकार एवं बसंत प्रसाद रमन की अहम भूमिका रही।
हाथी दांत के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में वन विभाग उडनदस्ता टीम ने दो हाथी दांत के साथतीन आरोपियों को पकड़ा है। वाड्रफनगर एसडीओ फारेस्ट अनिल सिंह पैकरा ने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम को हाथी दातों की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर टीम के सदस्यों ने आरोपियों से हाथी दांत का सौदा करने का झांसा दिाय। मौके मिलते ही उड़नदस्ता टीम ने दो हाथी दांत के साथ मोहन सिंह निवासी रघुनाथनगर, बलरामपुर,लक्ष्मण सिंह निवासी गोविंदपुर,सूरजपुर और  दिलदार सिंह  निवासी गोवर्धनपुर,बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। तीनों  के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
भोंदू दास मानिकपुरी जमीन फर्जीवाड़ा...मास्टर माइंड ग्रुप का मास्टर माइंड भवनलाल कुर्रे गिरफ्तार..तत्कालीन तहसीलदार ने कराया था FIR

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles