Latest Gold Price – सोने-चांदी की कीमतों में ‘ब्रेक’, क्यों एक दायरे में टिके हैं दाम?

चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। प्रति किलो चांदी का भाव ₹1,28,008 से घटकर ₹1,28,000 हो गया है, जो ₹8 की मामूली कमी है।

Latest Gold Price -सोने और चांदी की कीमतों में हालिया तेजी पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते, दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में रहे, जहां मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिला। आइए जानते हैं कि इन कीमतों में ठहराव की क्या वजह है।

Latest Gold Price -इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

Latest Gold Price – यह ₹1,09,707 से बढ़कर ₹1,09,775 हो गई, जो सिर्फ ₹68 की बढ़ोतरी दर्शाती है। वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम ₹1,00,492 से बढ़कर ₹1,00,554 प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी ₹82,280 से बढ़कर ₹82,331 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Latest Gold Price -चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। प्रति किलो चांदी का भाव ₹1,28,008 से घटकर ₹1,28,000 हो गया है, जो ₹8 की मामूली कमी है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में यह ठहराव अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की घोषणा के बाद आया है। फेड के निर्णय के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन अब वह घटना बीत चुकी है, जिससे कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अब निवेशकों की नजरें अमेरिका के जीडीपी, पीएमआई और पीसीई प्राइस इंडेक्स डेटा पर होंगी, जो आने वाले समय में सोने की कीमतों की दिशा तय करेगा। त्रिवेदी का अनुमान है कि सोने की कीमतें ₹1,07,500 से ₹1,11,000 की रेंज में रह सकती हैं।

सांस लेना हुआ मुश्किल: राजधानी में हवा 3 गुना ज़्यादा प्रदूषित, अलर्ट जारी

इस साल कीमतों में भारी बढ़ोतरी/Latest Gold Price 

गौरतलब है कि साल की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।सोना जहां 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट सोना ₹76,162 से 44.13% बढ़कर ₹1,09,775 पर पहुंच गया है।वही चांदी का भाव भी 48.80% बढ़कर ₹1,28,000 प्रति किलो हो गया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles