Kanker News: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Kanker News।नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
छोटे बेठिया के शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा के साथ घटित छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की घटनाओं के संबंध में दो अलग अलग शिकायत की थी।
इस पर आरोपी स्कूल के प्यून प्रकाश साहा उम्र (23) के विरुद्ध धारा 74,75(1) बीएनएस व धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत एवं नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी मंगडू पददा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 67B आईटी एक्ट ,धारा 15,23 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया था।
Kanker News।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




