अन्तर्राज्यीय सेक्स रैकेट का खुलासा…उत्तरप्रदेश,बंगाल समेत 8 युवतियां गिरफ्तार…रेड कार्रवाई में आरोपी युवक भी पकड़ाया

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर अन्तर्राज्यीय देह व्यापार गिरोह का भांडा फोड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई कर मोपका स्थित एक मकान में संदिग्ध अवस्था में एक युवक के अलावा 8 युवतियों को पकड़ा है। युवक आरोपी विकास भोजवानी मसानगंज सिविल लाईन थाना का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि थाना सरकण्डा क्षेत्र के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। खबर के बाद संदिग्धों पर नजर रखने का अभियान चलाया गया। उचि समय पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर मोपका स्थित मकान में धावा बोला गया।
पुलिस टीम ने मुखबीर के बताये गये ठिकाने पर रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक युवक और 8 युवतियां को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा। पूछताछ करने पर संदिग्धों ने पहले तो गोलमोल जवाब दिया। कड़ाई से पेश आने पर युवक समेत सभी आठों युवतियों ने बारी बार से सच बताया।
पकड़ी गयी आठ युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की रहनी वाली हैं। युवक और युवतियों के खिलाफ विधिसम्मत अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






