आठ को पंचायत आरक्षण का एलान…जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्षों का खुलेगा भाग्य पिटारा…SDM करेंगे अपने क्षेत्र का फैसला
जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों का आरक्षण फैसला दोपहर 12 बजे

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी को होगी। प्रक्रिया को कलेक्ट्रोरेट स्थित मंथन सभागार और सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में अंजाम दिया जाएगा। इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देशानुनार अधिकारी और कर्मचारी आरक्षण प्रक्रिया की गतिविधियों को पूरा करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थानों में आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी को, तैयारी पूर्ण करेंगे। सभी जनपद पंचायत कार्यालयों के सभागार और कलेक्ट्रोरेट कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में अधिकारी और कर्मचारी आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करेंगे। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की कार्यवाही होगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे साढ़े 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कार्रवाई 3 जनवरी को पूरा कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही का प्रभारी अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी होंगे। अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत शिवानी सिंह और जिला अंकेक्षक एके धिरही सहयोग करेंगे।
इसके अलावा सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने अनुविभाग में आरक्षण की प्रक्रिया को अंजाम देंगे। संबंधित तहसीलदार और जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्य में सहयोग करेंगे। जनपद पंचायत कार्यालय, बिल्हा, मस्तुरी, कोटा, तखतपुर में 8 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के पदों का नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे।

