Jojobet GirişJojobet girişJojobetmeritbetjojobetCasibom GirişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişbetebetMarsbahis Girişmarsbahis

India Champion: 52 वर्ष बाद समाप्त हुआ खिताबी सूखा,विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम पर हुई पैसों की बारिश, पुरुषों से भी ज्यादा इनामी राशि मिली

The Indian cricket team with the trophy at the Womens ODI World Cup 2025

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय महिला टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराया और 52 वर्षों का खिताबी सूखा समाप्त कर लिया। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी हुई है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है।

आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। इस बार की चैंपियन टीम भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि
पिछले महिला वनडे विश्व कप 2022 (न्यूजीलैंड) में विजेता टीम को 1.32 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.65 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 2025 संस्करण में प्राइज मनी का ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) रही, जो 2022 के वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। 2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से भी ज्यादा रकम मिले हैं।

श्रेणी इनामी राशि
(डॉलर में) भारतीय रुपये में अनुमानित राशि
विजेता टीम (भारत) 4.48 मिलियन ₹39.55 करोड़
उपविजेता टीम (दक्षिण अफ्रीका) 2.24 मिलियन ₹19.77 करोड़

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस रिकॉर्ड इनामी राशि को महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया था। उन्होंने कहा था, ‘यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा का एक मील का पत्थर है। इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी खेल की लंबी अवधि की वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश साफ है, महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाने पर उन्हें पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इस टीम ने मेहनत, जज्बे और विश्वास से वो मुकाम छू लिया है, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था। मंधाना की चमक से लेकर रेणुका की रफ्तार तक, हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी है, जो संघर्ष, हिम्मत और उम्मीदों से बुनी गई है।

Related Articles