School Timing Change: शीतलहर के मद्देनजर स्कूल समय में परिवर्तन..कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सभी शासकीय और निजी स्कूल संस्थानों को आदेश

बिलासपुर—शीतलहर की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है।

कलेक्टर ने आदेश जारी कर बताया है कि प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी शीतलहर की स्थिति है। सुबह लगने वाली कक्षाओं के बच्चों को भारी ढण़्ड का सामना करना पड़ रहा है।

इस बात को ध्यान में रखकर दो पाली समेत एक पाली में लगने वाली सभी स्कूलों और उनकी कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया जाता है।

आदेश में बताया गया है कि दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक चलेंगी। शनिवार को कक्षाएं 12 से 4 बजे लगेंगी।

द्वितीय पाली की कक्षाएं 12 से 4 और शनिवार को साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक लगेंगी।

जबकि एक पाली वाले स्कूल की कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक 10 से चार और शनिवार को साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक संचालित होंगी। आदेश का पालन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को करना होगा।

अवसर मिलेगा तो जरूर बनूंगा...कांग्रेस इसलिए हारी...बोले सिंहदेव..रामराज्य में भी घटनाएं हुई..बच्चों की मौत और दवाइयों की जांच जरूरी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles