जवानों ने जंगल में 10 नक्सलियों को घेरकर मारा…अत्याधुनिक हथियार भी किया बरामद..सीएम ने दी बधाई..कहा..2026 तक हो जाएगा खात्मा
गृहमंत्री ने कहा..जवानों ने अब तक 212 नक्सलियों को मार गिराया

सुकमा—सुकमा जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने10 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल टीम ने नक्सलियों के शव के साथ भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नकस्लियों के खिलाफ मिली सफलता के लिए जवानों को बधाई दी है। बताते चलें कि जवानों और नक्सलियों के बीच मुठबेढ़ सुबह से दोपहर तक चली।
नक्सलियों के खिलाफ कुछ समय से जवानों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोंटा ब्लाक के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दो तरफा संघर्ष में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर किया है। संघर्ष के बाद जवानों ने सभी शव को बरामद कर लिया है। खोजबीन के दौरान नक्सलियों के शव के पास से 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।
संघर्ष के पहले बल को जानकारी मिली कि नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही नक्सलियों के खिलाफ जवानों की टीम ने मोर्चा संभालाओ। मौके पर पहुंचने के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की। चारो तरफ से घिरने के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक दोनों तक फायरिंग हुई। शाम को फायरिंग बन्द होने के बाद 10 नक्सलियों का शव बरामद हुआ।
जवानों और नक्सलियों की यह मुठभेड़ सुकमा स्थित कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी नक्सलियों के बीच हुई। बरामद नक्सलियों के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जवानों ने शव बरामदगी के दौरान नक्सलियों के पास से इंसास राइफलस एके 47 राइफल और एसएलआर समेत भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं .
मुख्यमंत्री ने दी सफलता की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
नक्सलियों का होगा सफाया
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये का लक्ष्य रखा है। हमारे जवान लक्ष्य की तरफ से सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
बस्तर में शांति की चाहत
सुकमा में 10 नक्सलियों के मारे जाने पर राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सुकमा जिले के भेज्जी क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या जनवरी से अब तक 212 पहुंच गई है। खुशी की बात है कि मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा । अब ग्रामीण बस्तर में शांति चाहते हैं। मार्च 2026 तक नकस्लवादी समाप्त हो जाएंगे।









