IMD Alert: फिर बदलने जा रहा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, जानें मौसम अपडेट

IMD Alert, Weather News: उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पिछले कुछ दिनों से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं। 3 फरवरी को पश्चिमी तो 4 फरवरी को पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है।

IMD Alert, Weather News:मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी को भी उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की से हल्‍की बारिश हो सकती है।

IMD Alert, Weather News:मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, 7 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह और देर रात कोहरा बना रहेगा।

विभाग के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। यहां 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

वहीं सबसे ठंडा जनपद बुलंदशहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी, लखनऊ में भी तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड किया गया। शाहजहांपुर और बहराइच में 8.2℃,
मुजफ्फरनगर में 8.3℃, मेरठ और नजीबाबाद में 8.7℃, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11℃ और अधिकतम तापमान 30℃ दर्ज किया गया।

दुर्ग पुलिस का सटोरियों पर 'डबल अटैक': पोलसायपारा और हटरी बाजार से 13 गिरफ्तार, लाखों का सट्टा जब्त!

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *