IAS Transfer: आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना,देखे लिस्ट

IAS Transfer। राज्य शासन ने शनिवार को दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में रेना जमील, भा.प्र.से. (2019 ), मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बलरामपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वही वासु जैन, भा.प्र.से. (2021), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नारायणपुर,जिला – नारायणपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत, सक्ति के पद पर पदस्थ करता है।









