पति ने लूटा…पत्नी ने दिया बेरोजगार को झांसा…मिलकर लूट लिया 6 लाख…संयुक्त टीम ने दोनों को भागलपुर में पकड़ा

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपयों की लूट

 बिलासपुर—पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 40 हजार की ठगी के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को भागलपुर  बिहार से पकड़ा है।  पकडे गए दोनो आरोपी पति पत्नी हैं। आरोपियों का नाम रुपेश कुमार रजक और रोमा कुमारी है। दोनो मयागंज बक्सल मिस्त्री लेन थाना बरारी जिला भागलपुर के रहने वाले हैं।
     पुलिस के अनुसार उमरिया बिल्हा निवासी डोमन कुमार राजपूत ने अपराध दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्रेन में रायगढ़ से डोंगरगढ़ जाते समय रूपेश कुमार रजक से पहचान हुई। रूपेश ने बताया कि वह मायागंज बरारी भागलपुर बिहार का रहने वाला हैं। वर्तमान में पुरानी बस्ती खरसिया रायगढ़ में रहता है। इस समय खरसिया स्थित रेलवे में लोको पायलट के पद पर पदस्थ है। जान पहचान के बाद धीरे धीरे दोनों परिवार के बीच आना जाना शुरू हुआ।
बातचीत के दौरान बताया कि रेलवे ग्रुप डी में फार्म भरा हॅू। पेपर होने वाला है,। रूपेश ने कहा कि उसका रेलवे उच्च अधिकारियों के साथ उठना बैठना है।  डीआरएम से बोलकर नौकरी लगवा देगा। लेकिन 6 लाख रूपया खर्च करना होगा। मांगे जाने पर पिता श्याम कुमार राजपूत के सेंट्रल बैंक बिल्हा खाता से चेक से तीन लाख रूपया दिया। कुछ दिन बाद हम लोग एक साथ परिवार के साथ दिल्ली, आगरा घुमने गये।
    इस दौरान रूपेश की पत्नी रोमा कुमारी ने मुझे और मेरी पत्नी अनुराधा को नौकरी लगाने का विश्वास दिलाया 6 दिन बाद हम लोग घूमकर घर लौटे। कुछ दिन बाद रूपेश रजक ने फोन कर बताया कि उसका सलेक्शन हो गया है। वाटसअप में 7 जुलाई 2022 को एक लिस्ट भेजा। लिस्ट में उसका भी नाम था। रूपेश ने एलाटमेंट लेटर के लिए  दो लाख रूपये की मांगा की इसके बाद मैने फोन पे से 2,00,000 रूपया दिया।
 रूपेश ने सितंबर में एलाटमेंट लेटर के लिए चालीस हजार रूपया मांगा। 3 सितम्बर 2022 को फोनपे से चालीस हजार रूपया दिया। कुछ दिन बाद मुझे  घर बुलाकर एलाटमेंट लेटर दिया। छाल रायगढ स्टेशन में ज्वाइनिंग कराना बताया । ज्वाइनिंग लेटर अलग से आने की बात कही।  दो माह बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नही मिला। ज्वाइनिंग लेटर के बारे में पूछताछ करने पर रूपेश ने टाल मटोल किया। नौकरी नही लगने पर पैसा मांगा। आरोपी ने बहुत घुमाया।
 एसीसीयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रकरण दर्ज होने के बाद फरार दोनो आरोपियो को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने गिरफ्तारी का आदेश दिया। बिल्हा पुलिस और  एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पतासाजी के बाद भागलपुर बिहार में कैम्प किया। और छानबीन के साथ आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस नेधारा 420, 467, 468,471,120 बी, 34 के तहत जेल दाखिल कराया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जी एल चन्द्रकार, प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, महिला आरक्षक जीवन्ती और एसीसीयू बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।
सट्टा पर कप्तान का बट्टा...आरपेशन प्रहार में फ्रेश सट्टा किंग गिरफ्तार..चेला भी पकड़ाया...नगदी समेत इतना सामान जब्त

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles