how to activate esim- बदलें अपना फिजिकल सिम! Airtel, Jio, Vi का eSIM घर बैठे कैसे एक्टिवेट करें? जानिए पूरी आसान प्रक्रिया

eSIM (एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) एक डिजिटल SIM है। यहां बिना फिजिकल सिम कार्ड के मोबाइल प्लान एक्टिवेट करने की सुविधा देती है। यह एक ही फोन में दो नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत आसान और फ्लेक्सिबल है। यहां हम आपको Airtel, Jio, Vi की eSIM को एक्टिवेट करने का तरीका बताने जा रहे हैं…

how to activate esim/डिजिटल दुनिया में अब सिम कार्ड भी डिजिटल हो गया है। eSIM (एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) एक डिजिटल SIM है, जो आपको बिना किसी फिजिकल सिम कार्ड के मोबाइल प्लान एक्टिवेट करने की सुविधा देता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहद आसान और फ्लेक्सिबल है जो एक ही फोन में दो नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं।

यहां जानिए Airtel, Jio, और Vi के eSIM को एक्टिवेट करने का चरण-दर-चरण तरीका:how to activate esim

1. Jio eSIM एक्टिवेशन (SMS और IVR):how to activate esim

सबसे पहले, अपने फोन से *#06# डायल करके 32 अंकों का EID और 15 अंकों का IMEI नंबर लिखकर रख लें।

अब SMS में GETESIM <32-Digit EID> <15-Digit IMEI> लिखकर 199 पर भेजें।

आपको SMS पर 19-अंकों का eSim नंबर और कॉन्फ़िगरेशन जानकारी मिलेगी।

इसके बाद SIM चेंज रिक्वेस्ट के लिए SIMCHG <19-Digit eSim Number> लिखकर 199 पर भेज दें।

कुछ घंटों बाद SMS आने पर आपको उसमें ‘1’ लिखकर रिप्लाई करना होगा।

इसके बाद फाइनल कंसेंट के लिए एक ऑटोमेटेड कॉल आएगी, जिसके बाद आपके फोन में eSIM को सेट करने के लिए QR Code या नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।

2. Vi eSIM एक्टिवेशन (SMS और App):how to activate esim

पहले SMS में eSIM और अपना रजिस्टर्ड ईमेल ID लिखकर 199 पर भेजें। (जैसे: eSim 7656…1abc@email.com)।

अगले SMS में iOS डिवाइस के लिए ‘1’ और Android के लिए ‘2’ लिखें।

अब 199 पर ESIMY रिप्लाई करके कन्फर्म करें।

फाइनल कंसेंट के लिए आपको एक ऑटोमेटेड कॉल आएगी।

इसके बाद प्रोफाइल डाउनलोड करने के लिए QR Code आपकी ई-मेल पर भेजा जाएगा।

अब आपको फोन की Settings में जाकर ‘Add esim’ सेक्शन में QR Code स्कैन करना होगा।

3. Airtel eSIM एक्टिवेशन (SMS और Call):how to activate esim

सबसे पहले अपने Airtel नंबर से eSIM और अपना रजिस्टर्ड ईमेल ID लिखकर 121 पर SMS भेजें।

आपके फोन पर एक कन्फर्मेशन SMS आएगा, जिस पर आपको 60 सेकंड के अंदर ‘1’ रिप्लाई करना है।

आपके कंसेंट के लिए अब Airtel की तरफ से एक कॉल आएगी, जिसके बाद आपके ईमेल पर QR कोड भेजा जाएगा।

अब आप अपने फोन की Settings > Mobile Network/Cellular Data > Add Data Plan में जाकर QR कोड को स्कैन करें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

eSIM का एक्टिवेशन लगभग 2 घंटे में पूरा हो जाता है।

ध्यान रखने योग्य बात: QR कोड स्कैन करते समय आपका डिवाइस Wi-Fi से कनेक्टेड होना चाहिए।how to activate esim

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles