भीषण सड़क हादसा: बाइक टक्कर में एक की जान गई, तीन घायल

भीषण सड़क हादसा: बाइक टक्कर में एक की जान गई, तीन घायल

कवर्धा

जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कूकदूर थाना क्षेत्र के चितरहीन मंदिर मोड़ के पास हुआ है। मृतक की पहचान रामकुमार यादव, निवासी नागाडबरा के रूप में हुई है। घायलों में दो युवक मध्यप्रदेश के बजाग जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Aaj Ka Mausam 22 September: नवरात्रि के पहले दिन देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, दिल्ली से लेकर बिहार तक क्या रहेगा हाल

Related Articles