पूर्व प्रधानमंत्री से राज्यपाल ने लिया आशीर्वाद…डेका,सीएम,अरूण,तोखन ने किया मां को किया याद…लगाया एक-एक पौधा

मां के नाम एक एक पौधा..अटल सरोवर का लोकार्पण

बिलासपुर—राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुएष। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्यपाल रेमन डेका ने माता चंपावती  डेका , न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा ने माता नलिनी मिश्रा और  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माता जसमनी देवी के नाम पर पौधारोपण किया।  केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने भी माता शांति देवी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने मां प्रमिला साव के नाम पर विश्विद्यालय के  चरक उद्यान परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
ट्यूशन छात्रा से छेड़छाड़ और हत्या...आरोपी की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज...दिया आदेश सजा कम नहीं होगी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles