Employee DA Hike: लिपिकों ने किया जंग का एलान..जिला अध्यक्ष ने बताया…मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन..संगठन की रणनीति तैयार
वेतन विसंगति सुधार के लिए एक बार फिर आंदोलन की तैयारी

Employee DA Hike ।लम्बे समय से वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे लिपिकों ने एक बार फिर आंदोलन का एलान किया है। प्रेस नोट जारी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने बताया कि 23 अगस्त को भोजनावकाश में मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया जाएगा। 30 अगस्त को रायपुर में प्रांतस्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार किया जाएगा।
Employee DA Hike।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप और प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर वेतन विसंगति दूर किए जाने को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
Employee DA Hike।23 अगस्त को भोजनावकाश के दौरान लिपिक संघ पदाधिकारी और लिपिक कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय के सामने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम मांग पत्र भी देंगे।
प्रदेश महामंत्री सुनील यादव और जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप के अनुसार वेतन विसंगति दूर किए जाने के लिए लिपिक संवर्ग ने लम्बे समय से आवाज बुलंद किया है। आश्वासन के बावजूद आज तक लिपिकों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया।
भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के मात्र 100 दिनों के अन्दर मोदी गारंटी के तहत लिपिकों की मांग को तत्काल पूरा किया जाएगा। 9 महीने बाद भी लिपिकों की मांग को पूरा नहीं किया गया।
सूर्यप्रकाश ने बताया कि जब तक सरकार लिपिकों की मांग को गंभीरता से लेकर पूरा नहीं करती है। आंदोलन को तेज से तेज किया जाएगा।
प्रांतीय संगठन के दिशा निर्देश पर आंदोलन के पहले चरण में भोजनावकाश के दौरान सरकार के नाम मांग पत्र दिया जाएगा। 30 अगस्त को रायपुर में संगठन की बैठक होगी। इस दौरान आगामी आंदोलन को लेकर रणनीतियों पर चर्चा होगी।
सूर्या ने बताया कि बावजूद इसके हमें पूरा विश्वास है कि सरकार हमारी मांगो पर गंभीरता से विचार करेगी। अन्य संवर्ग के कर्मचारियो की तरह ही लिपिकों के वेतन विसंगति को गंभीरता से दूर किया जाए।
अन्यथा लिपिकों के सामने उग्र आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









