मुंगेली जिला पंचायत CEO प्रभाकर पाण्‍डेय को पुरस्‍कृत करेगा चुनाव आयोग

रायपुर। मुंगेल जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्‍डेय को चुनाव आयोग ने पुरस्‍कृत करने का फैसला किया है। छत्‍तीसगढ़ मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने आज उनके नाम की घोषणा की है।

सीईओ पाण्‍डेय को यह पुरस्‍कार राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्‍वविद्यालय में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में दिया जाएगा।

इस संबंध में मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि प्रभाकर पाण्‍डेय का चयन स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए हुआ है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्यों का उत्कृष्ट संपादन के लिए दिया जाएगा।

बूथ करें मजबूत...जल्द ही होगा तारीख का एलान...बैठक में बोले अमर..चुनाव कोई भी लड़े..हमें तो करना है पार्टी का काम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *