आत्महत्या के लिए किया मजबूर…शराबी आए दिन करता था प्रताड़ित….मिट्टी तेल डालकर लगाई आग..ईलाज के दौरान हो गयी मौत

शराबी पति से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

बिलासपुर—आए दिन शराब पीकर पत्नी को प्रताड़ित करने और फिर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पू है। आरोपी पांड थाना सकरी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार रोज-रोज की झिक झिक से तंग आकर पत्नी ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर लिया। बाद में ईलाज के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गयी है।
सकरी पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर 2024 को बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर अस्पताल तारबाहर से मृतिका रश्मि कौशिक उर्फ रानी की मौत हो गयी। महिला रश्मि कौशिक ग्राम पांड थाना सकरी की रहने वाली है। मर्ग कायम करने के बाद जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि रश्मि कौशिक उर्फ रानी की शादी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पुू से कुछ साल पहले हुई। शादी के कुछ वर्षो बाद पति शराब पीकर लगातार रश्मि को प्रताडित करने लगा।
दुखी होकर विवाहिता ने 21 अक्टूबर .2024 की दोपहर करीब 12 अपने घर के पटाव मे गयी। मौका पाकर मिटटी तेल का स्नान किया। इसके बाद खुद पर आग लगा लिया। 22 अक्टूबर को सुबह 10.25 महिला को बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर मे ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। और फिर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के बाद पूछताछ कर बीएनएस की धारा 108 का अपराध दर्ज किया गया।
 मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आरोपी को तत्काल गिरुफतार कर किया गया। मामले में जांच पड़ताल की कार्रवाई की गयी। आरोपी पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पू को ग्राम पांड से  विधिवत गिरफतार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री...गंभीर धाराओं में आधा दर्जन शूरमा गिरफ्तार...दो महिला भी शामिल...सभी पर दर्ज हुआ 420 का मुकदमा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles