jojobetJojobet GirişPokerklasPusulabetmeritbetjojobetCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

नशे के कारोबार का पर्दाफाश: ‘मौसा जी’ से खरीदी ब्राउन शुगर बेचने आए तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.6 लाख की ड्रग्स जब्त

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नशे के कारोबार का एक बड़ा पर्दाफाश हुआ है। रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर की देर रात नशे का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 5,60,000 रुपये कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से लगभग 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम के रहने वाले बबन साह उर्फ ‘मौसा जी’ और सूरज कुमार नाम के लोगों से खरीदी थी। वे इसे रांची में लाकर ऊंचे दामों में बेचने का काम करते थे।

तीनों आरोपियों के खिलाफ रांची के सुखदेव नगर थाना में 1 नवंबर को कांड संख्या 954/25 दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 5 लाख से ज्यादा मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ ही एक यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थ की खेप राजधानी रांची में सप्लाई (बेचने) के लिए आने वाली है। इसी सूचना के आधार पर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में पुलिस द्वारा गश्त की जा रही थी।

इसी दौरान 30 अक्टूबर की देर रात 12:00 बजे के आसपास एक यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। जांच के दौरान युवकों के पास से लगभग 28 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका बाजार मूल्य 5,00,000 रुपये से ज्यादा है।

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह नशा बिहार के सासाराम के रहने वाले ‘मौसा जी’ उर्फ बबन साह और सूरज कुमार नामक लोगों से खरीदा था।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नशे के कारोबार में और लोग भी तो शामिल नहीं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार के सासाराम से ही झारखंड की राजधानी रांची में नशे के कारोबार का एक गिरोह संचालित हो रहा था। जून 2025 में, ड्रग्स के इस पूरे रैकेट को संचालित करने वाली रूबी देवी उर्फ ‘भाभी जी’ को रांची पुलिस ने बिहार के सासाराम स्टेशन से गिरफ्तार किया था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles