जिला अस्पताल नर्स गिरफ्तार…महिला पर साढ़े 4 लाख की ठगी का आरोप…पैसा मांगने पर कहा…ज्यादा करेगी तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

जिला अस्पताल की नर्स को भेजा गया जेल

बिलासपुर—मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर महिला नर्स ने साढ़े चार लाख की ठगी को अंजाम दिया है। मामला पुराना है लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरकन्डा पुलिस ने महिला ठग को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम मंजू पाटले है।मंजू पाटले जिला अस्पताल में काम करती है। मूल रूप से ग्राम भदरी पामगढ़े की रहने वाली है। फिलहाल आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पाटलीपुत्र कालोनी सरकन्डा निवासी शरद चन्द्र वर्मा ने 11 नवम्बर को ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी जिला अस्पताल में नर्स का काम करती है। मंजू पाटले नामक महिला भी जिला अस्पताल में नर्स है। दोनो के बीच अच्छी जान पहचान भी है।
2022 में पत्नी और अन्य स्टाफ पिकनिक मनाने रायपुर गए। इसी दौरान मंजू पाटले ने उसकी पत्नी को सतीश कुमार सोनवानी से मिलवाया । मंजू पाटले ने बताया कि सतीश मंत्रालय  में अधिकारी है। मंत्रालय में नौकरी लगवा सकता है। नौकरी के झांसा में आकर पत्नी ने मंजू पाटले के पहचान वाले व्यक्ति सतीश सोनवानी के खाते में अलग अलग किस्तों में गूगल पे एकाउण्ट पर  459551 रूपया ट्रांसफर किया।
काफी समय निकल जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। मामले में मंजू पाटले से बातचीत कर पैसा लौटने को कहा गया। पहले तो मंजू ने टालमटोल किया। सतीश सोनवानी ने नम्बर ब्लॉक कर दिया। अब  मंजू पाटले ने भी  नम्बर ब्लॉक कर दिया है। अस्पताल मैं मिलने पर पैसा वापस नहीं करने की बात कही। मंजू ने कहा कि ज्यादा करेगी जान से मरवा मरवा दूंगी।
शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। मंजू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
धान खरीदी में भारी भर्राशाही...कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भरारी में बोला धावा...कहा.. 2028 में किसान काटेंगे भाजपा का टोकन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles