9 दिन 9 रात उप मुख्यमंत्री का अमेरिका प्रवास…एडीबी की कार्याशाला में होंगे शामिल..सड़क परियोजनाओं का करेंगे अध्ययन
अरूण साव करेंगे सड़क निर्माण तकनिक का अध्ययन

बिलासपुर— उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली से अमेरिका रवाना हुए। मंत्री और सचिव सोमवार रात साढ़े 11 बजे नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। अमेरिकी समय के प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अनुसार मंगलवार की सुबह न्यूयॉर्क लैण्ड करेंगे।
उप मुख्यमंत्री रुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे। सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक के कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण का अध्ययन करेंगे। छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा भी करेंगे। साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




