DEO Suspend: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

DEO Suspend:रायपुर/बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के फलस्वरूप प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डी. एन. मिश्रा के स्थान पर सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

निलंबन अवधि में डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू की

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles