स्कूल शिक्षा मंत्री से मिले डीएड अभ्यर्थी,सहायक शिक्षक भर्ती फिर शुरू की माँग

CG News/रायपुर। प्रदेश के डीएड अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है। इस सिलसिले में अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा है।

डीएड-डिप्लोमा अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री यादव को बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती के पांचवें चरण की काउंसलिंग में 2600 पदों पर प्रक्रिया हुई थी, जिसमें केवल 1299 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली। शेष 1316 पद रिक्त रह गए।

कुल 2300 पद अभी भी रिक्त हैं।अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है, जिसने दो माह के भीतर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने मांगों को न्यायोचित बताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

CG Congress- कांग्रेस में ब्लॉक की लड़ाई, नियुक्तियों के बाद उभरा असंतोष, सूरजपुर जिलाध्यक्ष ने बैज को चिट्ठी लिख नियुक्ति पर उठाए सवाल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles