बाघ की तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण्य..जोगीपुर पहुंचे कलेक्टर..कहा…154 एकड़ जमीन पर विचरण करेंगे जानवर…तैनात होंगे डाक्टर

पशु आहार से लेकर सारी सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान

बिलासपुर—-कोटा ब्लाक के जोगीपुर में बाघ अभयारण्य की तर्ज पर गो अभयारण्य खोला जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मौके का भ्रमण कर जमीन का मुआयना किया है। कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर स्थित 154 एकड़ जमीन में समुचित व्यवस्था के बीच बीमार, अपाहिज और आवारा पशुओं को रखा जाएगा। साथ ही शासन स्तर पर पशुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रका जाएगा।
कलेक्टर ने कोटा विकासखण्ड के ग्राम जोगीपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश पर जोगीपुर स्थित 154 एक्ड़ जमीन पर बाघ की तर्ज पर  गो अभयारण्य विकसित किया जाएगा। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित जमीन पर नदी,नालों,तालाबों और हरियाली कमी नहीं है। यह क्षेत्र गो अभयारण्य के लिए सबसे अनुकूल है। अभ्यारण्य में  बीमार, अपाहिज, आवारा और सड़कों से हटाये गए जानकारों को रखा जाएगा। अभ्यारण्य में देखरेख के अलावा जानवरों के लिए चारा पानी की समुचित व्यवस्था होगी।
करीब घण्टे तक कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ जमीन का कोना कोना घूमा। उन्होने बताया कि सरकार की मनरेगा, पशुधन विकास समेत विभिन्न योजनाओं के तहत गो अभयारण्य को विकसित किया जाएगा। अभयारण्य के किनारे से अरपा नदी बहती है। जमीन से भैंसाझार परियोजना भी लगी है। सरकार के निर्देशानुसार धूप, पानी से पशुओं की सुरक्षा के लिए विशाल एनिमल शेड बनाया जाएगा। सोलर चालित पम्प और बोर की व्यवस्था होगी। इसके पहले भूमि का समतलीकरण भी किया जाएगा।
पशुओं के लिए 24 एकड़ में चारागाह विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित अभ्यारण स्थल पर दर्जनों तालाब और डबरियां हैं। गरमी में भैंसाझार परियोजना से डबरियों में जल का भराव किया जाएगा। चिकित्सा विभाग के डाक्टरों की पूरी टीम गो अभ्यारण्य की देख रेख करेगी। दो मजदूर दिन-रात निगरानी करेंगे। कलेक्टर ने शनिवार से ही योजना को साकार करने को लेकर कार्य किए जाने का  निर्देश दिया।
        जोगीपुर के किसानों और ग्रामीणों ने भी गो अभयारण स्वागत किया। जोगीपुर भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्यों को सुना। गांव की हाई स्कूल का निरीक्षण किया। 9 वीं दसवीं के बच्चों से सवाल जवाब किया। समुचित उत्तर नहीं मिलने पर चिन्ता जाहिर की। मौके पर ही कलेक्टर ने शिक्षकों को फटकारा और पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, संयुक्त संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. तंवर, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, उप संचालक पशुचिकित्सा विभाग डॉ. बीपी सोनी, सरपंच कमल सिंह  सहित विभागीय अधिकारी एवं गा्रमीण उपस्थित थे।
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई...टास्क फोर्स को कलेक्टर का सख्त आदेश...डॉ.मिश्रा ने बताया...इतने वाहन थाना के हवाले

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles